Advertisements
- ऋण मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर – महादेव जी का सावन महोत्सव
24 News Update उदयपुर। श्रावण मास में महादेव भक्त मण्डल की ओर से ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर 2 बटा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोवर्धन विलास में मनाये जा रहे “महादेव जी का सावन महोत्सव” के अंतर्गत चौथे सोमवार को पूजा गोयर व भारती मेघवाल के नेतृत्व में महिलाओ ने ऋण मुक्तेश्वर महादेव को 56 भोग धराया। प्रिया कछावा
शिवानी कछावा ने महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया।
महादेव भक्त मण्डल के हितेन सिंह ने बताया कि माँ अम्बे माता प्रांगण में “एक शाम महादेव जी के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मदन सिंह राठौड़, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.मदन सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि द ज़ील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट के निदेशक रेन्शी हरीश कुमार सावरिया, अमृत मेनारिया, सज्जन सिंह, प्रेमशंकर मेघवाल थे।
जिनेश शर्मा ने बताया कि भजन संध्या में गायक कलाकार विशाल पंडित, ललित साठपुर व दीपक व्यास ने साँसों की माला में मै सिमरू तेरा नाम, डमरू वाले बाबा तुमको आना पड़ेगा,दुल्हा बने भोलेनाथ जोड़ी का जवाब नही, घाटा रानी देबारी बिराजे वेगा आओ नी, आर जे सताईस वाली,मेरा भोला है भंडारी, भोले बाबा ने बजाया ऐसा डमरू भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। भजनों के बीच महिलाओ, युवक युवतियों की टोलिया समूह में नाच उठी। अंत में महिलाओ ने सामूहिक गरबा रास किया व युवाओ की टोली ने गवरी का मंचन किया।

