24 News Update उदयपुर, 26 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।1923 अभियोग दर्ज, 843 हुए गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 25 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1923 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 18 लाख 36 हजार 852 रूपए लागत की 6810 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 3 करोड़ 89 लाख 64 हजार 534 रूपए की 38875 लीटर, बीयर 44 लाख 11 हजार 534 रूपए की 19618 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 12729 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 5 लाख 13 हजार 584 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 7, हल्के चार पहिया वाहन 12, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 64 सहित 84 वाहन जब्त करते हुए 843 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।ईपीएफ दलों की कार्रवाईआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा प्रदेश में गश्त, नाकाबंदी, दबिश की कार्रवाई जारी है। इसके तहत हनुमानगढ़ के नुवा मक्कासर नाहर, सुरेवाल, पन्नीवाली क्षेत्रों में ईपीएफ की कार्रवाई में 2 हजार लीटर वाॅश नष्ट किया गया। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बस्सी, अखेपुरा, त्रिलोकपुरा, लसड़िया चैकी, दारो की ढाणी, साख का गुढ़ा, फलियावास में कार्रवाई कर 1500 लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई।प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गष्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोक कला मंडल के सामने दिनदहाड़े किडनैपिंग! चाय पी रहे युवक को स्कॉर्पियो में उठाया, 5 लाख की फिरौती मांगी; 12 घंटे में पुलिस ने दबोचे 6 आरोपी पोक्सो एक्ट मामले में घंटाघर थाना पुलिस की कार्रवाई, राजसमंद निवासी आरोपी गिरफ्तार