–धानमंडी हास्पीटल के पास स्थापित है प्रतिमा24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। धानमंडी हॉस्पिटल सेन भवन के सामने स्थापित मन्नत वाले राजा का रविवार 15 सितंबर को 51 लाख 51 हजार 551 रूपए से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस मौके पर विशेष महाआरती भी होगी और आतिशबाजी के साथ अन्य कई आयोजन होंगे।न्यू मेवाड़ मित्र मंडल के अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि इस साल मन्नत वाले राजा के इस दस दिन के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए मंडल के युवाओं की टीम पूरे उत्साह से लगी है। पिछले वर्ष यहां 44 लाख 44 हजार 444 रूपए की राशि से गणपति प्रतिमा का श्रृंगार किया गया था। इस वर्ष प्रतिमा पर 51 लाख 51 हजार 551 रूपए की आंगी धराई जाएगी। महाआरती और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।मंडल के युवा एकत्र करते हैं श्रृंगार की राशिमंडल के विनीत सालवी व मोहित साहू ने बताया कि मन्नत वाले राजा के श्रृंगार के लिए नोट मंडल के ही युवा एकत्र करते हैं। 500, 200 और 100 रुपए के नोटों से श्रृंगार किया जाता है जो अपने आप में अद्भूत होता है।14 फीट की प्रतिमा महाराष्ट्र से लेकर आएमंडल के गौरव अग्रवाल ने बताया कि मन्नत वाले राजा की प्रतिमा 14 फीट उंची है जो परेल, महाराष्ट्र से लेकर आए हैं। आयोजन से दो महीने पूर्व ही प्रतिमा निर्माण का आर्डर दिया गया और इसके लिए करीब 15 दिन मंडल के कुछ लोग भी मुंबई में ही रहे। क्रेन की मदद से प्रतिमा ट्रक में रखी गई और विधि विधान से उदयपुर में स्थापना स्थल पर उतारी गई।मन्नत पूरी करते हैं इसलिए नाम मन्नत वाले राजामंडल के कार्यकर्ता प्रवीण साहू, संजय साहू ने बताया कि करीब 21 सालों से यहां मन्नत वाले राजा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। हर साल यहां भव्य आयोजन होते हैं। प्रारंभ में कोई नाम नहीं था, लेकिन भक्तों ने जब बताया कि गणपति उनकी हर मन्नत पूरी कर रहे हैं तो फिर नाम मन्नत वाले राजा रखा गया।युवाओं की टीम करती है आयोजनमन्नत वाले राजा की स्थापना न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से की जाती है। इसमें युवाओं की टीम है जिनमें संजय साहू, विनीत सालवी, मोहित साहू, दिशांत साहू, अजय साहू, चिराग साहू, भावेश साहू, संजय साहू, ऋतिक साहू व सागर साहू भी अलग अलग जिम्मेदारियां पूरी करते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईवे पर दिखती लड़की, गाड़ी रोकते ही ले जाती झड़ियों में और वहां हो जाती लूट,,,, पुलिस ने पकड़ी गैंग, सरगना हो गया ‘पगबाधा’, 6 लुटेरे पकडे पूर्बिया समाज में निकाली राम रेवाड़ीनवयुवकों में भारी उत्साह