24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पुलिस जब जब किसी बड़ा कांड करने वाले अपराधियों को पकड़ती है उसमें आजकल एक बात कॉमन हो जाती है या विचित्र संयोग-प्रयोग हो जाता है कि गिरोह के सरगना या फिर जघन्य अपराध करने वाला पगबाधा हो जाता है। कहानी हर बार एक जैसी सामने आती है कि भागने की कोशिश की और पांव में चोट आ गई। मजे की बात है कि जब पुलिस की दबिश होती है तो गैंग के गुर्गे नहीं भागते हैं और सरगना ही भागता है और उसको भी गिरने के बाद पैर पर ही चोट लगती है जैसा कि उदयपुर में अब तक कई मामलों में हो चुका है।बहरहाल,उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर लूटपाट करने वाली गैंग ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाती थी। एक गैंग का गुर्गा लड़की के कपड़े पहनकर ट्रक रूकवाता, बातों में फंसाकर झाड़ियों में ले जाता और फिर पूरी गैंग उस पर टूट पड़ती, जो कुछ होता, लूट कर चंपत हो जाती। उदयपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने खरपीणा में गैंग को पकड़ा जो अब तक कई वारदात कर चुकी है। कुल 6 बदमाश पकडे गए हैं। बाइक, महिला के कपड़े, 4 छुरी, रस्से, टार्च, हंटर, लट्ठ, मिर्ची पाउडर और लूटे गए 6 मोबाइल को जब्त किया गया है। गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि हाईवे पर रात में वाहन चालकों से लूट की लगातार घटना सामने आ रही थी। गश्त और निगरानी शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लड़के खरपीणा में लूटपाट की योजना बना रहे हैं। पुलिस पहुंची तो कुछ लड़के हाईवे के किनारे झाड़ियों में बैठकर लूटपाट की योजना बनाते मिले। डागल फला खारा टीडी निवासी नारायण खराड़ी (19), गोरेला नाई हाल खरपीणा निवासी मनीष उर्फ मनीषा गमेती (19), नाई थाना का गौरेला निवासी मनीष गमेती (18), गणगौर फला खरपीणा निवासी शांतिलाल खराड़ी (18), कानूवाड़ा फला बिलखाईदरा केसरियाजी निवासी गोविंद कलासुआ (21) और बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के काकण सागवाड़ा फला निवासी नारायण पटेला (35) को पकड़ा। सरगना गोविंद कलासुआ और मनीष हैं। गोविंद ने भागने की कोशिश की तो गिरने से उसका पैर टूट गया।पुलिस ने बताया कि सरगना गोविन्द मीणा और मनीष उर्फ मनीषा लड़की के कपड़े पहनकर हाईवे किनारे खड़ा हो जाता। गोविंद वाहनों पर टॉर्च से रुकने का इशारा करता, रुकने के बाद मनीष ट्रक ड्राइवर को बातों में उलझाकर सड़क के किनारे झाड़ियों की तरफ लेकर जाता, रुपए और सामान लेकर भगा देता।इन वारदातों को करना किया स्वीकार23 अगस्त- जयपुर के बस्सी थाना के परतीपुरा निवासी हरिसिंह पुत्र रंगलाल गुर्जर ट्रक में सब्जी भरकर गुजरात से जयपुर जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे खरपीणा में हाईवे किनारे झाड़ियों में शौच करने गया। इस दौरान गैंग ने हमला कर घसीटकर अंदर की तरफ झाड़ियों में लेकर गए। मारपीट कर अंगुठी, नगद राशि व मोबाइल फोन लूट कर ले गए।करीब 10 दिन पहले भीलवाड़ा जिले के जहाजपुरा निवासी गोपाल गुर्जर ट्रक लेकर गुजरात से भीलवाड़ा जा रहा था। रात के समय खरपीणा में टॉर्च की लाईट से इशारा कर ट्रक रुकवाया। गैंग ने मारपीट कर नगद राशि व मोबाइल फोन लूट कर ले गए।19 अगस्त को उदयपुर जिले के सराड़ा निवासी राकेश कुमार मीणा ऋषभदेव से उदयपुर आ रहा था। ऋषभदेव पुलिया के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर नगद राशि और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।करीब 15 दिन पहले भीलवाड़ा के आसींद निवासी अजय लौहार निवासी ट्रक लेकर गुजरात से जयपुर जा रहा था। रात में खरपीणा में टॉर्च की लाइट से इशारा कर ट्रक रुकवाया। गैंग ने मारपीट कर नगद राशि व मोबाइल फोन लूट कर ले गए।जनवरी 2024 में उत्तरप्रदेश निवासी हिमांशु प्रजापति ट्रक लेकर गुजरात से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में खेरवाड़ा टोल प्लाजा से पहले खांडी ओबरी में रुकवाया। बदमाशों ने मारपीट कर नगद राशि व मोबाइल फोन लूट लिया। इस प्रकार गोवर्धनविलास सर्कल से लेकर खेरवाड़ा थाना सर्कल तक एक साल में नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों के साथ कुल 12 लूट की वारदात करना स्वीकार की।पुलिस टीम में ये थे शामिलथानाधिकारी भवानी सिंह राजावत, एएसआई देवेन्द्र पुरी, कालूलाल, हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार, मनोहर सिंह, कॉन्स्टेबल दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, शैतानराम, गणेश कुमार, तनय भारद्वाज, राजेश कुमार, राजेश कुमार, नवीन कुमार, ईश्वरकुमार और साइबर सेल से लोकेश रायकवाल शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ(डीम्ड टू बी विश्विद्यालय) के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, डबोक में हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया 51 लाख 51 हजार 551 रूपए से होगा आज मन्नत वाले राजा का श्रृंगार-महाआरती, आतिशबाजी व अन्य आयोजन भी होंगे