Site icon 24 News Update

जय श्री काली कल्याण मंदिर में कल्ला जी बावजी राज को 501 आमों का भोग, भक्तों में आमों का प्रसाद वितरित

Advertisements

24 News Update Udaipur. जय श्री काली कल्याण मंदिर में आज रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण में कल्ला जी बावजी राज को 501 ताजे आमों का भोग अर्पित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बावजी राज की आम के एक विशाल वृक्ष की “आंगी” कराई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत और भावनात्मक अनुभव रहा।

पूरे मंदिर परिसर को हरे और पीले रंग के ताजे आमों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य की भी छटा बिखर गई। आमों की भीनी खुशबू और भक्ति रस में डूबे भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

आयोजन के पश्चात सभी भक्तों में आमों का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोग दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर समिति ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य भक्तों के बीच सद्भावना और आनंद का संचार करना था।

Exit mobile version