24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा। खतरनाक खुलासा बांसवाड़ा पुलिस ने किया है जिसमें कि 50 लाख रुपए के बीमा के लिए पत्नी ने बहन और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हादसे कारूप देने के लिए शव को हाईवे पर पटककर गाड़ी से कुचल दिया गया मगर पकडे गए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों बहनों समेत तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया। दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे है। मामला सदर इलाके का है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया- हत्या के मामले में कांता पत्नी कालू, उसकी बहन कमला, कांता के प्रेमी दिनेश मईडा को गिरफ्तार किया है। 25 दिसंबर की रात को नेशनल हाईवे पर एक सिर कुचली लाश मिली थी। शव के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में कालू गुदा हुआ था।सोशल मीडिया से मृतक की पहचान कालू (37) पुत्र रामा कटारा निवासी पलोदरा के रूप में हुई थी। पुलिस नेयुवक की पत्नी और बहन पर नजर रखी। कांता का पलोदरा निवासी दिनेश मईडा से अफेयर का मामला सामने आया। शक हुआ और पुलिस सीधी दिनेश के घर पहुंची तो वह भागने लगा। उसको कडाई से पूछा तो राज खुल गया। पूछताछ के बाद दोनों बहनों को भी पकड़ लिया। 5 कंपनियों से करवाया लाखों का बीमाडीएसपी ने बताया कि कालू शराबी था। काम नहीं करता था। बच्चे सालिया में एक स्कूल में पढ़ते थे। दिनेश स्कूल की गाड़ी चलाता था। वह कांता से बच्चों का किराया नहीं लेता था। धीरे-धीरे कांता और दिनेश की नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में कांता की बहन कमला को भी थी। अप्रैल 2024 में इन तीनों ने मिलकर कालू का बीमा कराया। इसके बाद नवंबर में बीमा और कराया। फिर उसकी हत्या करने की प्लानिंग करने लगे। यह प्लानिंग कमला के घर पर बैठकर कमला, कांता और दिनेश ने बनाई थी। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों बहनों ने दिनेश को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। हत्या के लिए अपने साथी विनोद और श्रवण निवासी लांबा वड़ाला को तैयार किया। दिनेश 25 दिसंबर की शाम को कालू को पलोदरा से अपनी कार में बैठाकर बांसवाड़ा लाया। कार में विनोद और श्रवण भी थे। वहां से शराब खरीदी और बेहोश करने की गोलियां शराब में मिलाकर कालू को पिलाई। तीनों ने बेहोशी की हालत में कालू को आगे वाली सीट पर बैठाया। हाईवे पर ले जाकर सिर पर डंडे से वार किए। लाश को सड़क हादसे का रूप देने के लिए हाईवे पर फेंक कर उस पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी में बिना परीक्षा दिए सीधे पीएचडी में प्रवेश का मौका साल के आखिरी दिन पुलिस पर लगाया बेईमानी का दाग, वैजा चौकी और सरोदा थाने के 2 कॉन्स्टेबल लाइन