Site icon 24 News Update

चोरी व लूट के मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व बंदूक बरामद

Advertisements

24 News Udpate Udaipur. थाना सायराः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित बदमाशों की धरपकड़ हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे जिस पर श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व श्री सुर्यवीर सिंह वृताधिकारी, वृत्त गिर्वा के सुपरविजन में श्री किशोर सिंह थानाधिकारी सायरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाने के प्रकरण संख्या 71/2025 धारा 305 (ए), 189(2) बीएनएस व प्रकरण संख्या 102/2025 धारा 309 (6),331 (6) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 1. पुनाराम पिता ओगा जी गमेती निवासी वागुणी. सायरा उदयपुर, 2. सोहन पिता सोपा गमेती उम्र 35 साल निवासी रावछ, सायरा उदयपुर. 03. टीलाराम उर्फ टीला पिता बाबुलाल गमेती उम्र 34 साल निवासी रावछ, सायरा उदयपुर, 4. सुरज कुमार पिता हुरमाराम गमेती उम्र 19 साल निवासी रावछ, सायरा उदयपुर व 5. आशाराम पिता कलाराम गमेती उम्र 21 साल निवासी रावछ, सायरा उदयपुर को केन्द्रीय कारागृह उदयपुर से जरिये प्रोडक्शन वारण्ट प्राप्त किये जाकर गिरफ्‌तार किये गये।
अभियुक्तगणों से प्रकरण संख्या 71/2025 में मन्दार गांव से प्रार्थी थानाराम के घर से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात व प्रकरण संख्या 102/2025 में प्रार्थी सोहन राम निवासी वाटों का गुड़ा के घर से लूटी गयी बंदूक बरामद की गई। अभियुक्तगणों से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version