
24 न्यूज़ अपडेट जयपुर। राज्य में 5 जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा तारानगर चूरू में 10 मिमी दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में 5 जिलों में कोहरा दर्ज किया गया । राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस अलवर में दर्ज किया गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का से राजस्थान के विभिन्न जिलों में रविवार रात से ही बीकानेर, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ में रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। श्रीगंगानगर और बीकानेर में रविवार रात 10 बजे मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। रात में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इस सर्दी की बारिश याने कि मावठ से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए अमृत का काम करेगी। बारिश अपने साथ हल्की धुंध भी लाई है। सबसे ज्यादा बारिश तारानगर (चूरू) में 10 मिमी दर्द की गई है। इसके अलावा पिलानी में 2.6, झुंझुनूं में 1 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई। अभी बारिश का कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ और छत्तरगढ़ में क्रमशः तीन-तीन मिमी बारिश दर्ज की गई है। अनूपगढ़ में सोमवार को रायसिहनगर में 2.3 मिमी, श्रीविजयनगर में 3.0 मिमी, अनूपगढ़ में 6.0 मिमी, घड़साना में 1.0 मिमी, रावला में 4 .0 मिमी, 365 हेड में 4.0 मिमी, समेजा कोठी में 0.5 मिमी, जैतसर में 5.0 मिमी और मुकलावा में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब 26 दिसंबर से फिर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में एक्टिव होगा, जिसके असर से 26-27 दिसंबर को राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर और भरतपुर संभाग के 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उदयपुर में आज सुबह से बादलों का आसमान में घेरा है व सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। तेज ठंड से जनजीवन परेशान हैं। हवाओं का भी असर देखा जा रहा है।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.