Site icon 24 News Update

4.270 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 4.270 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत्ताधिकारी (कोटड़ा) राजेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी देवीलाल (मांडवा) एवं उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। 27 फरवरी 2025 को बिकरणी से बेकरियाबड़ आम रोड पर पुलिस ने आरोपी लुका (पुत्र नाथिया, निवासी सामोली फला पोलेगरा, थाना मांडवा) को 4.270 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 15/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version