Site icon 24 News Update

4 किलोमीटर बांस पर लटका कर ले गए शव, पैंथर लड़की का आधा बाया हाथ व आधा दाया पैर खा गया, पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। आदमखोर पैंथर अब मुसीबत बनता जा रहा हैं। उदयपुर में 10 दिन में यह दूसरी मौत है। नाबालिग लड़की को पेंथर घसीटते हुए जंगल में ले गया और उसका हाथ चबा गया। मुंह, पीठ और छाती को भी नोंच डाला। शव घने जंगल में 4 किलोमीटर अंदर मिला। गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह मातम छा गया। इस लड़की की तलाश बुधवार से ही तलाश की जा रही थी। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (16) पुत्री अंबालाल कपाया उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई। देर रात वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्ची को तलाशने की कोशिश की लेकिन पता नहीं लग पाया। सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल में तलाश को निकले। सूचना पर वन विभागए पुलिस व भू अभिलेख अधिकारी कमेड की पहाड़ियों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को घने जंगलों से झोली में डालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों व राजस्व विभाग ने मौका पर्चा बना अधिकारियों को अवगत कराया। गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पैंथर के लडकी पर हमले की सूचना से पूरे क्षेत्र में है दहशत का माहौल है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस करवाएगी पोस्टमार्टम। पैंथर कमला गमेती को कल खेतो के उठाकर ले गया था गुफा की और, पैंथर ने लड़की का आधा बाया हाथ व आधा दाया पैर खा लिया। शव मिलने के बाद ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर, ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की। लड़की के पिता अंबालाल कपाया खेती व मजदूरी करते हैं। कमला सबसे छोटी बेटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। नाबालिग का शव औंधे मुंह झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके साथ गईं बकरियां नहीं मिली हैं। आपको बता दें कि 11 दिन पहले 8 सितंबर 2024 को झाड़ोल के कीरट फॉरेस्ट एरिया में लेपर्ड ने एक महिला पर हमला कर उसे मार दिया था। महिला मीराबाई निवासी मगवास जंगल में लकड़ी काटने गई थी। झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने उसे शिकार बना लिया। सूचना पर वन विभाग और झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को जंगल में तलाशने की कोशिश की तो एक जगह झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ मिला। धड़ और सिर अलग-अलग करीब 12 फीट दूरी पर पड़े हुए मिले थे।

Exit mobile version