Site icon 24 News Update

उदयपुर मार्शल आर्ट्स के 30 कराटे खिलाड़ी आज दिखाएंगे दम, तैयारियां पूरी

Advertisements

24 News Update उदयपुर. परशुराम चौराहा स्थित उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 30 खिलाड़ी आज 9 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रथम रे कप स्टेट कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता एमपीयूएटी कैंपस स्थित इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में एकेडमी के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक व संस्थापक सेंसई पंकज चौधरी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और टीम आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में करण मेनारिया और पुनीत मेनारिया जिम्मेदारी निभाएंगे।

बालिका वर्ग से भाग लेने वाली खिलाड़ी हैं — युवाक्षी देवड़ा, दिक्षु चौधरी, हरिका यादव, तन्वी पंड्या, अर्पिता शर्मा, दिया मेनारिया, आरुषि तावड, प्लाक्षा विश्नोई, अक्षिता वर्मा, तन्वी गुर्जर, उमा सुथार, लक्षिता सुथार, लक्षिता सालवी और आराध्या सेन।

वहीं बालक वर्ग से चयनित खिलाड़ी हैं — भव्यांश मेनारिया, जयांश मेनारिया, सुर्यांश नागदा, अथर्व नागदा, संयम पटेल, आराध्य चौधरी, ऋषभ मोग, युवान पालीवाल, दिलीप सिंह सारंगदेवोत, प्रिंस चौधरी, सक्षम नागदा, उत्कर्ष मेनारिया, भव्यांशु सिंह, हीत वर्मा, कार्तिक धिंग और मुकुंद पटेल।
टीम कोच: भावेश चौधरी, दिविज सोलंकी।

सभी खिलाड़ी पदक जीतकर उदयपुर का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित हैं।

Exit mobile version