24 News Update उदयपुर। तीसरी राष्ट्रीय मेवाड़ कप कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन केवीएस कराटे एकेडमी, उदयपुर द्वारा वर्सटाइल शोतोकन फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-14 स्थित सुहालका भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के छह राज्यों – महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और राजस्थान से 250 से अधिक कराटे खिलाड़ी शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह में दिखा उत्साह
चैंपियनशिप का शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया और आयोजकों की उपस्थिति में हुआ। विधायक मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को मंच देती हैं। उन्होंने बाहर से आए खिलाड़ियों को प्रताप गौरव केंद्र देखने और महाराणा प्रताप के शौर्य से प्रेरणा लेने का भी आग्रह किया।
हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आयोजक तपन शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में काता और कुमिते दोनों वर्गों में 4 वर्ष से 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक और यूडीकेए वाइस प्रेसिडेंट सेंसई नीलमणि पंवार ने कहा कि इस आयोजन ने खिलाड़ियों को न केवल प्रतिस्पर्धा का अवसर दिया, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी मंच प्रदान किया।
पुरस्कार विजेताओं की सूची
रे मार्शल आर्ट, उदयपुर को सबसे बड़ी टीम का पुरस्कार मिला।
रेसिस्टेन्स मार्शल आर्ट एकेडमी, बांसवाड़ा को दूसरा स्थान
वुमन सेल्फ डिफेंस एकेडमी, उदयपुर को तीसरी बड़ी टीम का खिताब मिला।
काता और कुमिते इवेंट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमशः ₹5100, ₹3100 और ₹2100 के नगद पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त कुमिते में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को ₹500 नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
उदयपुर में राष्ट्रीय मेवाड़ कप कराटे चैंपियनशिप 2025 संपन्न – देशभर के 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Advertisements
