Site icon 24 News Update

महाराणा प्रताप कप कराटे चैंपियनशिप: कुमिते में भीलवाड़ा चमका, आज काता मुकाबला

Advertisements

24 News Update उदयपुर. वूमेन सेल्फ डिफेंस एकेडमी उदयपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय चौथी महाराणा प्रताप कप कराटे चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को महावीर विद्या मंदिर सेक्टर 13 में हुआ। चैंपियनशिप के पहले दिन कुमिते इवेंट में विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वूमेन सेल्फ डिफेंस एकेडमी के निदेशक आशीष शर्मा ने बताया कि 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 से अधिक मैचों में बालक और बालिकाओं दोनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन संपन्न हुए कुमिते इवेंट में भीलवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राजसमंद की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि रतलाम की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्थानीय टीमों में उदयपुर मार्शल आर्ट पहले, के.वी.एस. कराटे एकेडमी दूसरे और वुमन्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के तहत रविवार को काता इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें 5 से 17 वर्ष के विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 100 खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में भीलवाड़ा, राजसमंद, इंदौर, देवास, राजगढ़, आबू रोड, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा और रतलाम से कुल 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Exit mobile version