Site icon 24 News Update

28 तौला सोना व लाखों कैश लूटने वाले आरोपी दिखे सीसीटीवी में

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में न्यू अशोक विहार कॉलोनी में 64 साल की महिला अनीता पोरवाल को घर पर आकेली पाकर बॉल लेने के बहाने बंधक बनाया और 28 लाख के जेवर लूट लिए। दो दिन बाद भी इस मामले में बदमाश पुसि की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के आसरे हैं। उसी के आधार पर उनके भागने व आने का रूट बना कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी में बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से बदमाशों के फोटो जारी नहीं किए गए हैं।एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि लूट में तीन आरोपी शामिल थे जबकि महिला ने चार लोगों के बारे में बताया था। सीसीटीवी में तीन बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुखेर थाना और डीएसटी की 6 टीमें इस मामले की जांच में लगी हुई हैं। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत इसका नेतृत्व कर रहे हैं। बस, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सर्चिंग चल रही है। संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। यह आपको बता दें कि न्यू अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम शाम के समय यह वारदात तब हुई जब अनिता पारेवाल अनित पारेवाल घर पर अकेली ही थी। उके बेटे व बहू दीपावली के अवकाश के चलते बाहर घूमने हुए थे। पति फैक्ट्री पर थे। शाम को पुलिस के अनुसार पौने पांच बजे दो बदमाश अंदर आए व कहने लगे कि आंटी हम बाहर खेल रहे थे, गेंद छत पर चली गई है। इसके बाद तीसरा बदमाश पीछे से अंदर आ गया। उन्होंने बाहर निगाह रखी व गेट के पास एक बदमाश खड़ा रहा। बदमाश छत पर गए व वापस आने का नाटक करते हुए बाहर जाने की बजाय महिला से पानी मांगा। महिला को अकेली पाकर प्लान के अनुसार बदमाश ने धक्का देकर उसको गिरा दिया व मुंह दबा दिया। उसके बाद उनका चोरी का खेल शुरू हुआ। महिला के जेवर उतार लिए, फिर उसको एक कमरे में बंद करके अलमारियां टंटोली। करीब 28 तोला जेवर व कैश लेकर चले गए। उनके जाने के बाद महिला ने चिल्लाते हुए कमरे की खिड़की से शोर मचाया जिसके बाद पडोसियों ने देखा व दरवाजा बाहर से खोला। उसके बाद सुखेर थाने को सूचित किया गया।

Exit mobile version