Site icon 24 News Update

गमगीन माहौल में निकली तीनों व्यापारी मित्रों की अंतिम यात्रा, जिसने भी देखा, भर आई आंखें

Advertisements


निम्बाहेड़ा। जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर कल दूदू के पास सडक़ हादसे में निंबाहेड़ा के कार में सवार तीन तीन व्यापारियों व एक बाईक सवार सहित चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। तीनों व्यापारी अच्छे दोस्त भी थे। निंबाहेड़ा निवासी व्यापारी 45 वर्षीय उदयपुर में कार बाजार व्यवसायी अशोक काबरा पुत्र रामकिशन काबरा, निम्बाहेड़ा के बाइक शोरूम के मालिक 48 वर्षीय विकास पुत्र सौभागमल चंडक और मार्बल व स्टोन व्यापारी 47 वर्षीय निर्मल रांका पुत्र कन्हैयालाल रांका की मौत की खबर सुनते ही कल निंबाहेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। जब व्यापारियों के शव पहुंचे तो मानों पूरे शहर की आंखें नम हो आई। जिसने भी सुना, तीनों को श्रदï्धांजलि देने दौड़ा चला आया। आज दोपहर में माहेश्वरी समाज, जैन समाज सहित अन्य समाजों के लोगों, राजनेताओं सहित सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में जब अंतिम यात्रा निकली तो सबकी आंखें नम हो गई। तीनों व्यापारियों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। तीनों की अंतिम यात्रा मोक्षरथ में निकाली गई। अंतिम यात्रा में विधायक श्रीचन्द कृपलानी, चित्तौडग़ढ़ विधायक चद्रभानसिंह आक्या, पूर्व विधायक अशोक नवलखा की भी मौजूदगी रही।


*संयुक्त उठावना  दिनांक 22 अप्रैल 2024 सोमवार को दोपहर 4:00 श्री राजेंद्रसूरी ज्ञान मंदिर, आदर्श कॉलोनी पर रखा गया है।*

Exit mobile version