दूदू ब्यूरो। जयपुर के समीप दूदू में जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर ट्रक स्टैंड पर रविवार शाम 5.&0 बजे आज भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारती हुई सर्विस लेन में खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर घायल बाइक सवार ने भी अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। दूदू सीआई इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि एक क्रेटा कार में सवार & लोग जयपुर से उदयपुर की ओर जा रहे थे। दूदू पावर हाउस के पास आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो और सर्विस रोड पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार अशोक काबरा (45) निवासी निम्बाहेड़ा हाल बिजनेस उदयपुर, विकास चांडक (48) निवासी निंबाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़) और निर्मल रांका निवासी निंबाहेड़ा की मौत हो गई। बाइक सवार मुकेश वैष्णव भी हादसे की चपेट में आ गया। मुकेश केरिया खुर्द (दूदू) का रहने वाला था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दूदू जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवों को दूदू सीएचसी की मॉ‘र्युरी में रखवाए हैं। मृतकों के मोबाइल से मिली डिटेल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इधर, सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा में कोहराम मच गया। बताया गया कि तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के दुकानदार कार में फंसे लोगों को बचाने दौड़ गए। कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार मुकेश ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
दूदू में भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत, तीनों निम्बाहेड़ा के

Advertisements
