24 न्यूज अपडेट, साइंस ब्यूरो। नासा का वायजर एक अब अंतरिक्ष का ऐसा मुसाफिर है इंसान की ओर से भेजा गया सबसे दूरी तय करने वाला यान है। इसने अब तक 24 अरब किलोमीटर की दूरी तय कर ली है और से करीब 46 साल पहले लांच किया गया था। अब संपर्क टूटने व चिप खराब हो जाने के 5 महीने बाद आखिरकार इसने जब फिर से संकेत भेजा तो वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के स्पेसक्राफ्ट वॉयजर-1 ने 24 अरब किलोमीटर की दूरी से सिग्नल भेजा है। नासा के इंजीनियर इसे पढ़ने में सफल रहे और पता चला कि इसकी एक चिप में खराबी आ गई है। पृथ्वी से मैसेज भेजने और फिर वॉयजर-1 से संदेश वापस आने में 48 घंटे का समय लगता है। आपको बता दें कि वॉयजर 1 को साल 1977 में अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस स्पेसक्राफ्ट ने पिछले साल 14 नवंबर के बाद से सिग्नल भेजना बंद कर दिया था मगर यह सिग्नल रिसीव कर रहा था। वैज्ञानिकों ने इसका डीप एनालिसिसि करने के बाद इसको ऐसी कमांड भेजी कि इसका सिस्टम ठीक हो गया और अब यह वैज्ञानिक प्रयोग के लिए डेटा भेजने लायक हो गया है। मार्च में नासा की टीम ने पाया कि स्पेसशिप की एक चिप में गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से डेटा सिस्टम मेमोरी का 3 फीसदी हिस्सा करप्ट हो गया था। इसी कारण स्पेसशिप कोई भी पढ़ने लायक सिग्नल नहीं भेज पा रहा था। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कोडिंग के जरिए चिप को ठीक कर दिया। आपको बता दें कि 1990 में वॉयजर-1 ने सोलर सिस्टम की तस्वीर ली थी जो बहुत चर्चित रही थी। 25 अगस्त 2012 को वॉयजर-1 इंटरस्टेलर स्पेस में प्रवेश कर गया था।
स्पेसशिप के डेटा में सेव है हमारे सोलर सिस्टम का मैप, धरती पर जीवन की तस्वीरें
इसमें गोल्डन रिकॉर्ड्स मौजूद हैं। इनमें सोलर सिस्टम का मैप, स्पेसक्राफ्ट पर रिकॉर्ड प्ले करने के लिए निर्देश और यूरेनियम का एक टुकड़ा शामिल है। यह रेडियोएक्टिव घड़ी की तरह काम करता है, जो स्पेसशिप की लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी देता है।इसके अलावा इसमें 12 इंच की गोल्ड-प्लेटेड कॉपर डिस्क भी है, जो अंतरिक्ष में हमारी दुनिया की जानकारी साझा करने के काम आती है। इनमें धरती पर जीवन से जुड़ी तस्वीरें, म्यूजिक और कुछ खास आवाजें शामिल हैं। नासा के मुताबिक, वॉयजर स्पेसक्राफ्ट का पावर बैंक 2025 तक खत्म होने की आशंका है। इसके बाद यह मिल्की वे गैलेक्सी में घूमता रहेगा।
24 अरब किमी दूर से आया नासा के वॉयजर-1 का सिग्नल 46 साल पहले लॉन्च हुआ था

Advertisements
