24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) का बीसवाँ दीक्षांत समारोह आगामी 11 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे डबोक स्थित एग्रीकल्चर महाविद्यालय के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहेंगे, जिन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में नवाचारों और योगदान के लिए “डी.लिट” (डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ पूर्ण, समिति गठन के साथ ड्रेस कोड निर्धारित
कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने शनिवार को आयोजित तैयारी बैठक में बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति भंवरलाल गुर्जर करेंगे। समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। सभी पीएचडी धारकों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्तकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है। पुरुष उपाधिधारकों को सफेद कुर्ता-पायजामा, छात्राओं को सफेद सलवार-कुर्ता या साड़ी, अकादमिक स्टाफ को नियत ड्रेस कोड में उपस्थित रहना होगा। गजेन्द्र सिंह शेखावत को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, स्वर्ण पदक भी वितरित होंगे
समारोह की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा केन्द्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ होगी। इसके पश्चात पीएचडी उपाधियों के वितरण के साथ-साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत इन विद्यार्थियों को पदक वितरित करेंगे।


कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि देशभर में जल संरक्षण, संस्कृति संवर्धन और प्रशासनिक नवाचारों में प्रभावी योगदान के लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे व्यक्तित्व को दिया जाता है जिन्होंने जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
बैठक में वरिष्ठ प्रोफेसर, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्टाफ रहे मौजूद
तैयारी बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. मंजु मांडोत, प्रो. आई. जे. माथुर, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. अवनीश नागर, डॉ. कला मुणेत, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, डॉ. हीना खान, डॉ. नीरू राठौड़, डॉ. सुनिता मुर्डिया, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, बालकृष्ण शुक्ला, डॉ. मधु मुर्डिया, डॉ. चन्द्रेश छतलानी, उदय भान सिंह, डॉ. अलक नंदा, डॉ. भूरालाल श्रीमाली, डॉ. कुलशेखर व्यास सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अकादमिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading