Site icon 24 News Update

20 ठेले वालों को साइंस कॉलेज के पास से हटाया, नए वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित किया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर नगर निगम की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नॉन-वेंडिंग ज़ोन की समस्या का समाधान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर निगम ने साइंस कॉलेज से सेवाश्रम मार्ग तक सड़क किनारे व्यवसाय कर रहे 20 पथ विक्रेताओं को स्थानांतरित कर नए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया है। कुम्हारों का भट्टा स्थित साइंस कॉलेज, जो नॉन-वेंडिंग ज़ोन है। मंगलवार रात यह कार्रवाई की गई। पथ विक्रेताओं को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम के सामने, ओरिएंटल पैलेस वाली गली में बनाए गए वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी ज्योति बाला पंवार, मुकेश कुमार कीर, हेमंत घारू, और शहनाज़ खान मौजूद रहे।
कार्रवाई का उद्देश्य यातायात सुधार था। प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर पथ विक्रेताओं के कारण यातायात संचालन बाधित हो रहा था। व्यवस्थित वेंडिंग के तहत पथ विक्रेताओं को वैध स्थान प्रदान कर उनके व्यवसाय को व्यवस्थित करना। नॉन-वेंडिंग ज़ोन से अव्यवस्था हटाकर शहर की सुंदरता बढ़ाना। नॉन-वेंडिंग ज़ोन में होने वाली सुरक्षा और यातायात संबंधी समस्याओं को कम करना।
नगर निगम का दृष्टिकोण
आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर के सभी नॉन-वेंडिंग ज़ोन को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे पथ विक्रेताओं को समझाइश के माध्यम से नए वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह पहल सौहार्दपूर्ण ढंग से की जा रही है ताकि किसी का रोजगार न छिने। इससे पहले समोर बाग और चिकित्सालय के बाहर से पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया गया था। इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखा गया।

Exit mobile version