Site icon 24 News Update

13 पथ विक्रेताओं को भेजा नॉन वेंडिंग जोन से वेंडिंग जोन में

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। सेक्टर 4 के आसपास खड़े रहने वाले 13 पथ विक्रेताओं को नॉन वेंडिंग जोन से सेक्टर 4 में ही वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया गया। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि कुछ समय पूर्व शहर में ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित किया गया था जो नॉन वेंडिंग जोन घोषित है लेकिन वहां पर पथ विक्रेता अपना व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे सभी पथ विक्रेताओं को समझाइश द्वारा वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने की पहल की गई है, जिससे नॉन वेंडिंग जोन में होने वाली समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सके। पिछले कई समय से मुख्य मार्गो एवं प्रमुख चौराहों पर पथ विक्रेताओं के कारण सुचारू यातायात संचालन में कई तरह की समस्या हो रही है इसी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से निगम द्वारा नए वेंडिंग जोन चिन्हित किए गए। सबसे पहले एमबी कॉलेज के पास से 20 पथ विक्रेताओं को स्थानांतरित कर अब धीरे धीरे अन्य पथ विक्रेताओं को भी वेंडिंग जोन स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी ज्योति बाला पंवार, मुकेश कुमार कीर, हेमंत घारू, शहनाज़ खान आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version