24 न्यूज अपडेट. उदयपुर केबल ऑपरेटर के 18 वर्ष के बाद हुए चुनाव में सलीम शेख को अध्यक्ष पद पर चुना गया। चुनाव के लिए 5 जून को अजय पोरवाल संयोजक एवं हर्ष खाब्या को सहसंयोजक के रूप में नियुक्त किया गया था। चुनाव गुलाब बाग रोड स्थित सिंधी धर्मशाला में अधिवक्ता अशोक सिंघवी को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर लोकतांत्रिक पद्धति से कराए गए, जिसके तहत शहर के केबल ऑपरेटर में से नीलम धाबाई, नगेन्द्र लाहोटी और सलीम शेख ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। तीनों ने मिलकर आमसहमति कर सलीम शेख को अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया। चुनाव संयोजक अजय पोरवाल ने बताया की चुनाव 18 साल बाद आयोजित किए गए जिसको लेकर समय-समय पर केबल ऑपरेटर को जो भी समस्याएं आएगी उसका नियमानुसार निराकरण करने का काम किया जाएगा.। उदयपुर केबल ऑपरेटर एसोसिएशन में 100 से ज्यादा सदस्य मौजूद रहे। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व नामांकन की प्रक्रिया की गई, जिसमे लगभग 80 सदस्यो ने भाग लिया। सलीम शेख की घोषणा के बाद वहाँ बैठ सभी संस्थान के सदस्यो ने सलीम शेख का मेवाड़ी पार्क और उपरना पहना कर स्वागत किया गया। सलीम शेख ने अध्यक्ष बनते ही संस्थान के सभी सदस्यां को केबल व्यापार में आ रही परेशानियों को सामूहिक रूप से हल करने का आश्वासन दिया, और संस्थान को आगे बढाने के हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। सलीम शेख द्वारा कार्यक्रम में सुरेन्द्र, सोनी केबल, जितेन्द्र पुरी, शोकत भाई, हर्ष खाब्या, राजेश पूर्बिया, सुनील कष्णावत आदि लोगो को पगडी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। बाद में चुनाव संयोजक अजय पोरवाल ने सलीम शेख को अगली कार्यकारणी के लिए बधाई दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading