भीण्डर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं राजेन्द्र जैन वृताधिकारी वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में पुनाराम गुर्जर थानाधिकारी, भीण्डर मय टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हींता, भीण्डर (भीण्डर से कीर की चौकी रोड) में एक पिकअप जिसके रजि. न. आरजे 14 जीक्यू 9709 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त वाहन से विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 166 पेटी जब्त की जाकर दो अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप रजि. न. आरजे 14 जीक्यू 9709 को जब्त किया जाकर प्रकरण संख्या 165/2024 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में पंजिबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने राजूलाल पिता नेहनूराम निवासी मुसोलाई थाना लवाण जिला दौसा। गिरिराज पिता भगवानसहाय निवासी लवाण थाना लवाण जिला दौसा को गिरफ्तार किया है।
166 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व पिकअप वाहन जब्त, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements
