Site icon 24 News Update

मावली में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई

Advertisements

24 news Update मावली। जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मावली ब्लॉक के महात्मा गांधी सनवाड़ विद्यालय में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी गई। यह आयोजन जनजाति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश और मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार द्वारा 30 अक्टूबर को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुरूप किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने निबंध, कविता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा बारहवीं की भूमिका यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर हिन्दी में कविता प्रस्तुत की, वहीं कक्षा दसवीं की गुंजन यादव ने अंग्रेजी में प्रेरणादायक भाषण दिया। जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के हिमांशु आचार्य और शिवानी आचार्य ने पोस्टर प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य भान सिंह राव ने संबोधन में विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पूजा वैष्णव, रमेश जीनगर, धीरज जीनगर, लोकेश प्रजापत, चंद्र विजय, दिनेश गर्ग, वर्षा रानी दाधीच, कविता मीणा और किशनलाल प्रजापत सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी चंद्र विजय ने दी।

Exit mobile version