Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर, त्रियम्बकेश्वर मन्दिर मे चल रही शिव महापुराण के अन्तिम विश्राम दिन वृन्दावन के गोपाल गिरी महाराज ने कथा मे 12 ज्योतिर्लिंग की महिमा मे बताया कि जो भक्त बारह ज्योतिर्लिंग की कथा का श्रवण करता है,उसे शिव महापुराण का सम्पूर्ण फल मिलता है।जीवन मे कभी कोई अच्छा काम करे तो उसका ढींढोंरा अपने मुख से नही करे। इससे पूर्व भगवान रामजी और हनुमानजी के जन्म के रहस्य मय सन्दर्भ को रोचक तरीके से सुनाया। राकेश गुप्ता ने बताया कि आज कथा का अन्तिम विश्राम दिवस पर भक्तो का सैलाब उमड पडा।आर पी सपना गुप्ता ने परिवार सहित व्यासपीठ की पूजा की। सभी भक्तो को नेपाल से मंगवाये निशुल्क पंचमुखी रूद्राक्ष प्रदान किये। आरती पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

