24 News Update उदयपुर, श्याम सखी मण्डल की ओर से टेकरी चोराहा स्थित श्री राज राजेश्वर मन्दिर मे शनिवार को शिव महापुराण कथा के छठें दिन पवन महाराज ने बताया कि हम कोई भी गलत काम दुनिया से तो छिपा सकते है, पर भगवान से नही,ओरो को पागल बना सकते है,पर भगवान को नहीं।भगवान के सीसीटीवी केमरे दिखते नही पर वहां सबकुछ नोट होता है। सात तालो मे किये बुरे कर्म चित्रगुप्त रुपी केमरे सब देख लेते है और हमे अपने कर्मो के फल भोगने पडते है।इनसे बचने के लिए “पल पल पर भजन करे प्रभु का ज़िन्दगी का भरोसा नही…” इसलिए नवधाभक्ति करना चाहिए। पवन जी ने मैना देवी हिमालय को पुत्री पार्वती के विवाह लिए नारद जी का बताना और भोलेनाथ का पार्वती से विवाह होने जैसे कथा को बहुत ही सुंदर रुप मे सुना आल्हादित कर दिया। बीच बीच मे हर हर महादेव भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे।मिडिया प्रभारी डाॅ.बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि कथा के दोरान राजराजेश्वर श्याम सेवा समिति मन्दिर के संरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर का सानिध्य प्राप्त हुआ। सावन मास मे महिलाओ को भोलेनाथ के दर्शन और कथा श्रवण का दोहरा लाभ हो रहा है इससे पूर्व व्यासपीठ पर महाराज कोउपरणाओढा,माल्यार्पण किया।
टेकरी चोराहा पर शिव महापुराण कथा, पल पल पर भजन करले प्रभु का-पवन महाराज

Advertisements
