24 News Update अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी।

वही 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी जो 28 दिन चलेगी।

बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सुबह के बदले दोपहर में आयोजित होगी। शुक्रवार को इसकी जानकारी बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह की ओर से दी गई।

बता दे की 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स है, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 पर प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स है। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। 12वीं की दो परीक्षाओं में समय का बदलाव किया गया है। 17 फरवरी को कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की सुबह 8:30 से 11:45 तक परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन अब दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक परीक्षा आयोजित होगी।

इसके साथ ही 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित होने थी। अब दोपहर 2:00 से 5:15 पर आयोजित होगी।

बोर्ड सचिव ने बताया कि इसका कारण यह है कि कुछ स्कूलों ने बड़ी हुई विद्यार्थियों की क्षमता बताई थी। जिसे चेक करवाने पर पता चला कि 17 को 140 से ज्यादा स्कूल में क्षमता से ज्यादा बच्चे एनरोल हो रखे हैं।

24 फरवरी को भी 450 से ज्यादा स्कूल में क्षमता से ज्यादा बच्चे हो रहे थे। शिकायत मिलने पर शासन सचिव को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद बीकानेर शिक्षा विभाग की ओर से भी अपनी 24 तारीख की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading