24 News Update उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र में मकान बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 79/2026 में धारा 316(2) एवं 318(2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवादी लक्ष्मीनारायण नन्दवाना निवासी सनवाड़, तहसील मावली ने आरोप लगाया कि आरोपी शुभम अग्रवाल निवासी फतहनगर ने अगस्त 2025 में मकान बेचने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये नकद ले लिए। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी द्वारा मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए लिखापढ़ी भी की गई, लेकिन बाद में न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही रकम वापस की। आरोपी लगातार परिवादी को गुमराह करता रहा। मामला न्यायालय जेएम मावली से डाक के जरिए प्राप्त होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मणलाल द्वारा की जा रही है।
मकान बेचने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज

Advertisements
