Site icon 24 News Update

10 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पटवारी, राज्य सरकार को दी चेतावनी

Advertisements

रिपोर्ट – दीपक पटेल

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। पटवार संघ के बैनर तले पटवारियों ने सोमवार को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सलूंबर जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया । पटवार संघ के सलूंबर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार ने बताया कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान पटवार संघ के नेतृत्व में पटवारी पिछले 8 दिनों से कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सलूंबर जिले के पटवारी संघ ने गांधी पार्क से रैली निकाली, बस स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए से जिला कलेक्ट्रेट पहुंची । जिला कलेक्टर दिए गए ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांग पत्र में राजस्थान पटवार संघ ने पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित करते हुए ग्रेड पे 3600 करने के साथ गिरदावरी ऐप में आवश्यक संशोधन कराकर पटवारी द्वारा सर्वेयर की नियुक्ति नहीं किए जाने की मांग की है । इस दौरान पटवार संघ सलूंबर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार, जिला महामंत्री कालूलाल मीणा कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष वाहिद हुसैन,महामंत्री भगवतीलाल जैन ,चंपालाल मीणा ,समीउल्लाह खान, मोहन मीणा, सोनू खराड़ी, कमलेंद्र सिंह खरवड़, भूपेश मीणा, महेंद्र पटेल, मनोज कुमार मीणा,हेमेंद्र कुमार गमेती,गोकुल मीणा सहित सभी पटवारी कानूनगो ग्राम प्रतिहारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version