Site icon 24 News Update

10 को 5 किलोमीटर का Walk For Fater विरोध, मनवाखेड़ावासियों ने किया पानी के लिए जंगी विरोध का ऐलान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। कहने को तो उदयपुर झीलों को शहर है मगर पेयजल प्रबंधन इतना कमजोर हैं कि कई मोहल्लों में त्राहिमाम की स्थिति है। प्रशासन को चुनाव के बाद अब जो थोडी बहुत फुर्सत मिली है उससे संभावना बन रही है कि इस ओर शायद ध्यान दिया जाएगा। राजनेताओं को खास फर्क नहीं पडने वाला है क्योंकि चुनाव हो चुके हैं। ऐसे में अब जनता ही मोर्चे पर आने की तैयारी में है। ग्राम पंचायत मनवाखेडा में पेयजल संकट को लेकर आज ग्रामीणों ने आन्दोलन की तैयारी कर ली। मनवाखेडा वासियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। विकट समस्या को लेकर मेवाड़ किसान संघर्ष समिति ने आन्दोलन का आज ऐलान भी कर दिया है। ग्राम पंचायत मनवाखेडा में बैठक हुई व तय किया गया कि 10 मई तक समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा। विभाग का घेराव किया जाएगा। 10 मई को ही विशाल पदयात्रा निकाल कर पटेल सर्कल स्थित जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का घेराव की तैयारी हैं वहीं पर धरना लगेगा। तब तक हर रोज नुक्कड़ सभाएं होंगी। मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल ने कहा कि जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर यह संकट हैं प्रशासन इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं कर रहा है। मनवाखेडा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।यहां के निवासी काफी परेशान व नाराज हैं। संघर्ष समिति के सहसंयोजक प्रेम चंद पटेल, भूपेंद्र राव , जमना लाल डांगी, रामलाल डांगी, भेरू लाल राव , अभिषेक राव , इन्द्र मेघवाल, उदयलाल गमेती आदि मौजूद थे। इस आन्दोलन को प्रभावी रूप देने के लिए उपसरपंच शंभू लाल डांगी, वार्ड पंच नारायण डांगी, अंबालाल डांगी, मोड़ी राम डांगी, प्रताप सिंह चुण्डावत, नारायणदास वैष्णव, तोली राम डांगी, प्रकाश डांगी, लक्ष्मी लाल डांगी को प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Exit mobile version