Site icon 24 News Update

होलीथडा क्षेत्र में विधि विधान से रोपा होली का डांडा

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। नगर में स्थित होलीथडा में हर साल की तरह इस बार भी होली के दहन से ठीक एक माह पूर्व होली का डांडा रोंपने की प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा बरकरार संचालित यहां के निवासियों ने कर रखी है। माघ पूर्णिमा पर विधि विधान से कस्बे के पूराने होलीथडा पर होली का डांडा पंडित व पटेल एंव वरिष्ठजनों द्वारा होली के डांडे को रोपने के बाद डांडे की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। होलीथडा एरिया के निवासरत पंडित जी, पटेल ,वरिष्टजनों के साथ दोलत सिंह पंवार, नपा पूर्व उपाध्यक्ष पारस पारख, षम्भू लाल पंवार आदि लोगो ने डांडे को रोपने व पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया गया। इस अवसर पर होलीथडा के क्षेत्र में निवासरत लोगो की उपस्थिति में रोपने का कार्यकम सपन्न किया गया हे।

Exit mobile version