उदयपुर, 13 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव – 2024 के तहत चिन्हित बुजुर्गों व दिव्यांगजनों से घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में राजकीय फतह उमावि सुरजपोल में हुआ। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल चुनाव सामग्री प्राप्त कर आवंटित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यह दल प्रथम चरण में 14 से 21 अप्रैल तक चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र के उत्सव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगजनों तथा कोविड-19 मरीजों को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। उदयपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 मतदान दल गठित किए गए हैं। इन मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण फतह स्कूल परिसर में हुआ। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा, सह प्रभारी डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर ने अलग-अलग समूहों में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रपत्रों के बारे में समझाया। डाक मत पत्र के पत्रकों में आवश्यक इंद्राज, मतपेटी को सील करने आदि की जानकारी दी। होम वोटिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, कार्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ आदि ने भी प्रशिक्षण स्थल का दौरा कर जायजा लिया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरित कर आवंटित क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading