24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे में नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार अलसुबह एक निजी स्लीपर कोच बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस हरियाणा से उदयपुर होते हुए अहमदाबाद जा रही थी। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने के कारण बस डिवाइडर से टकराकर सर्विस रोड पर पलट गई। घटना मंगलवार सुबह 5ः30 बजे खेरवाड़ा के बीओबी बैंक के सामने हाईवे पर हुई। बस में सभी यात्री सो रहे थे, जिससे हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 8 यात्री घायल हुए। इनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।हादसे का कारणड्राइवर बस चलाते वक्त पानी पी रहा था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकरा गई। बस का आगे का कांच टूट गया और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को खेरवाड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। क्रेन की मदद से बस को साइड में हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की गई। हादसे के कारण करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइविंग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में ड्राइवर की लापरवाही साफ दिखाई देती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टुस डांगीयान में चोरों की धमाल, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश उदयपुर सिटी स्टेशन से जनरल कोच में तीन बैगों में डोडा चूरा लेकर चढ़ा, चित्तौड़ में पकड़ा गया