Site icon 24 News Update

हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार वेन, दो जनों की मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। रावतभाटा से छुट्टियां मनाकर डूंगला की तरफ लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया व दो जनों की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर नगरी के पास भीषण हादसा हुआ।एक महिला और तीन बच्चों सहित पांच जने घायल हुए हैं। बताया गया कि बुआ से मिलने परिवार एक वेन में गया था व वापस किशन करेरी डूंगला लौट रहा था। होटल के पास खड़े एक ट्रक में वेन जा घुसी। वैन में तीन पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे सवार थे। इनमें से दो जनों सुरेश गर्ग और मांगीलाल गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच में चेतन गर्ग (20), चंचल गर्ग (10), प्रीति गर्ग (5), रौनक गर्ग (4), बसंती गर्ग (65) घायल हो गए। मृतकों के शवों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि अन्य पांच घायलों को राहगीरों ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। बस्सी थानाधिकारी ने बताया कि ओमनी वैन तेज रफ्तार से आई व अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। ट्रक का ड्राइवर होटल पर नाश्ते पानी के लिए रुका था और ट्रक को भी होटल के बाहर साइड में पार्क कर रखा था।

Exit mobile version