24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। खेत में खाद खाली करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत हो गई। करंट से टायर में ब्लास्ट हो गया और कुछ ही सेकेंड में ट्रैक्टर आग की लपटों में घिर गया। वाहन चालक खुद को बचा भी नहीं पाया। 16 साल के नाबालिग को सीट से उठने का मौका तक नहीं मिला और जिंदा जल गया। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना इलाके की यह घटना है। यहां बिलोठा गांव में सोमवार सुबह 9.30 बजे देवराज (16) पुत्र नंदलाल गुर्जर बटाई पर लिए खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोबर की खाद डालने गया। खेत के उपर से 15 से 20 फीट की ऊंचाई से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। खाद खाली करने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम से ट्रॉली को उंचा किया तो ट्रॉली का एक हिस्सा तार को छू गया। इसके बाद पूरे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया। टायर में ब्लास्ट हुआ और आग पकड़ ली। देवराज ड्राइवर सीट पर बैठा था जो कि जिंदा जल गया। पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर आए, लेकिन करंट के कारण आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पाए। एक व्यक्ति ने फायर बिग्रेड और जहाजपुर पुलिस को फोन किया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। 15 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। करीब 20 मिनट में जहाजपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। सुबह 10.30 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने नाबालिग के शव को जहाजपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया देवराज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। दो छोटी बहने हैं। इसी साल 10वीं क्लास पास की थी और 11वीं क्लास में प्रवेश लिया था। खाद बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धीरज गुर्जर भी हास्पिटल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया- हम लोगों ने पहले भी तत्कालीन एईएन मनोज अहीर और लाइनमैन रामस्वरूप को 11 केवी लाइन नीचे लटकने की शिकायत की थी। 3 साल से बिजली लाइन ऐसी हालत में है। शिकायत के बाद अब तक भी इसे ऊंचा नहीं किया गया।विद्युत वितरण निगम की ओर से मेंटेनेंस के नाम पर सैकड़ों बार शटडाउन लेकर केवल लीपापोती की जाती रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। सुबह 11 बजे परिजन और ग्रामीण जहाजपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर जुटे और मुआवजे की मांग करने लगे। परिवार और गांव के लोगों ने मामले में बिजली विभाग की लापरवाही बताई। काफी देर बातचीत होने के बाद परिजन 1.30 बजे माने और बॉडी लेकर गांव चले गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घड़ियाल की नई पीढ़ी से आबाद हुआ सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क महिला ने फंदा लगा दे दी जान, 16 साल पहले की थी लव मैरिज, पति को पत्नी के घर वालों के बारे में कुछ भी नहीं पता