24 न्यूज अपडेट जयपुर। हीटवेव से लगातार हो रहीं मौतों पर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लेते हुए केंद्र व राज्य सरकार को मुआवजा देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जस्टिस अनूप ढंढ ने केंद्र व राज्य सरकार को हीटवेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी करने के लिए भी कहा है। राजस्थान में भीषण गर्मी से बुरा हाल है व हीटवेव से लगातार मौतें हो रही हैं अब तक राजस्थान में 59 लोगों की मौत हीटवेव की वजह से हो चुकी है। मगर सरकार ने आधिकारिक तौर पर एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है। यही होता आया है। सरकारी स्तर पर यह स्वीकार नहीं किया जाता है कि मौत हीट वेव से हुई है। इधर, जस्टिस अनूप ढंढ ने आज केंद्र व राज्य सरकार को हीटवेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी करने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्थानों सहित रोड पर पानी और छाया की व्यवस्था करें। इसके अलावा 12 से 3 बजे के बीच मजदूरी करने वाले लोगों को रोका जाए। अस्पताल और डिस्पेंसरी में भी इलाज के समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 1 जून से प्रदेश में हीटवेव का दौर थम सकता है। आज और कल प्रदेश के 11 जिलों में तेज आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ओलम्पियन श्री अशोक कुमार ध्यानचंद के मुख्य आतिथ्य मे 10 जून 2024 को होगा निम्स युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड का उद्घाटन वीडियो देखें….राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह चौड़ा रास्ता के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की दीवार पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने से खलबली मच गई. बैंक की दीवार पर पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थन में लिखे गए नारों को लेकर हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आपत्ति जताई