24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान भाजपा द्वारा जोर शोर से चलाया जा रहा है।
इसी अभियान को लेकर रविवार को सावा मंडल की बैठक अभियान के मंडल प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण कुमावत ने की, वहीं विशिष्ठ अतिथि ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव थे।
बैठक में रत्नेश छाजेड़ ने जिला भाजपा द्वारा दी गई कार्ययोजना को बताया की इस अभियान में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्वतंत्रता सेनानी और शाहिद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करने है तथा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका को लेकर मौन मार्च निकालना है। सभी बुथ तक इसको सफल करना है।बैठक का संचालन महामंत्री अनिल सुखवाल ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष हरि सिंह जाट, शक्ती केंद्र संयोजक महेंद्र सिंह कोठारी, उदयलाल गुर्जर, कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.