Site icon 24 News Update

हनुमान जन्मोसव पर शराब की दुकानें बंद रखने और स्वैच्छिक अवकाश की मांग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हनुमान जन्मोसव पर शराब की दुकानें बंद रखने और एैच्छिक अवकाश की मांग करते हुए आज विभिन्न संगठनों की ओर से उदयपुर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। शिव सेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख तेज प्रकाश औदिच्य ने बताया कि मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। इस दिन शोभायात्रा, छपन भोग प्रसाद, भजन संध्या और सत्संग का भी आयोजन होगा। यह दिन हिन्दू आस्था का पवित्र दिन है । ऐसे में हिन्दू जन भावनाओ का सम्मान करते हुए इस अवसर पर शराब व मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया जाए। इस दिन ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जन भावनाए महोत्सव से जुड़़ सकें। शिव सेना के साथ ही विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Exit mobile version