24 न्यूज अपडेट. प्रतापगढ़। आप इसे हद की लापरवाही कह सकते हैं। लेकिन सरकारी सिस्टम में सब कुछ हो सकता है। छोटी सादडी नगर के श्याम जी बगीची स्थित पटाखा बाजार में खड़ी दमकल में अचानक आग लग गई तो लोग हैरान रह गए। वह दमकल जिसको पटाखा बाजार में संभावित आग बुझाने के लिए तैनात किया गया था, उसमें ही आग लग गई। लोगों में हडक़ंप मच गया। लोगों ने सोचा कि फायर ब्रिगेेड में पानी होगा, उसी से आग बुझ जाएगी मगर मौके पर मौजूद दमकल कर्मचारियों ने बताया कि इसमें पानी नहीं है यह खाली है। इस पर पटाखा व्यवसायियों ने माथा पीट लिया और तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर पानी का जुगाड़ करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते दमकलकर्मियों व व्यापारियों के साझा प्रयासों से आग बुझ गई। लेकिन बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि ऐसी घोर लापरवाही क्यों की गई कि जिस दमकल को आग बुझानी थी, खुद उसकी आग को बुझाने के प्रयास उल्टे पटाखा व्यापारियों को करने पड़ गए। पालिका ओर प्रशासन अब लकीर पीट रहा है व घटना के कारणों की जांच की जा रही है जो शायद लंबी चलेगी व दोषियों को बचाया जाएगा जैसा कि सरकारी सिस्टम में होता ही रहता है। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि छोटी सादड़ी नगर के श्याम जी की बगीची में पटाखा बाजार लगा है। यहां लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं ने बड़ी बड़ी दुकानें लगा रखी हैं। अप्रिय घटना को रोकने व एहतियातन जैसा कि हर पटाखा बाजार में होता है। मौके पर सुरक्षा के लिए इंतजाम नगर पालिका की ओर से होते हैं। उसकी तहत दमकल तैनात की गई थी, लेकिन लापरवाही की हद तो तब हो गई जब यह दमकल खाली थी, पानी से भरी नहीं थी। इसमें अचानक आग लग गई। धूंआ उठता देख व्यापारी तुरंत पास में गए व बाल्टियों में लाए पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। इस मामले में पालिका की बड़ी थू-थू हो रही है। व्यापारियों ने सवाल उठाए कि जब दमकल खाली है तो सुरक्षा का पैसा व्यापारियों से क्यों वसूला जा रहा है। लोगों ने कहा कि नेता और अफसरों को दीपावली की नेग न्योछावर लेने से फुर्सत मिले तो इस ओर ध्यान दें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारतीय जनता पार्टी ने मनाया शहर जिला अध्यक्ष का जन्म दिवस आसोलिया मादड़ी खेड़ा भीमल स्टेशन मोटा कुआं के पास दिखा पैंथर