Advertisements
सलूंबर जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ आज हुआ।यह कार्यक्रम “स्वभाव स्वच्छता–संस्कार स्वच्छता” थीम पर नगर क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। नगर परिषद के आयुक्त गणपत लाल खटीक ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सलूंबर शहर स्थित अस्थाई सब्जी मंडी आशीर्वाद गार्डन के पीछे श्रमदान किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आज से 2 अक्टूबर तक जिला स्तर पर सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा तथा आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

