Site icon 24 News Update

जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ, जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर सहित अधिकारियों एवं नागरिकों ने किया श्रमदान

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम किला स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने और सभी से अपने आसपास सफाई रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने, कचरे को कचरापात्र में डालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर स्वच्छ और सुंदर चित्तौड़ बनाएंगे। जिला कलक्टर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने मंदिर के आसपास के दुकानदारों को प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में एसीईओ राकेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, नगर परिषद, पुरातत्व संरक्षण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा तथा आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version