24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के विजन को साकार करने के उद्देश्य से देश के दो साइकिलिस्ट अकबर अली बंदूकवाला और ऋषभ जैन की नई दिल्ली के इंडिया गेट से मुम्बई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा बुधवार को उदयपुर पहुंची। सोमवार को नई दिल्ली से प्रारंभ हुई इस यात्रा के तहत उदयपुर पहुंचें दोनों साइकिलिस्ट का डीपीएस स्कूल परिसर में उदयपुरवासियों ने भव्य स्वागत किया। डीपीएस स्कूल के सभागार में आयोजित हुआ साइकिलिस्ट के अभिनंदन समारोह में समाजसेवी गोविंद अग्रवाल, एडीएम दीपेंन्द्रसिंह, श्याम एस सिंघवी, कौसरअली कुराबड़वाला, शब्बीर मुस्तफा, ख्यातनाम वास्तुविद सुनील एस लड्ढा, अब्बास अली बंदूकवाला सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने अकबर अली बंदूकवाला और ऋषभ जैन का अभिनंदन किया। इस दौरान साइकिल यात्रियों ने उदयपुर में मिले अपार स्नेह के लिए आभार जताया और स्कूली विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के संदेश को जन—जन तक पहुंचाने के लिए प्रारंभ की गई इस यात्रा के बारे में जानकारी दी और फिट इंडिया का भी संदेश दिया।कार्यक्रम में डीपीएस प्रधानाचार्य संजय नरवारिया, उप प्रधानाचार्य राजेश धाबाई, उदयपुर साइक्लिंग क्लब के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और विद्यार्थी मौजूद रहे। अकबर अली ने बताया कि वे 23 को खेरवाड़ा से रवाना होकर नडियाद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल पर कुल 1447 किलोमीटर के इस सफर का समापन 26 जनवरी को मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 25-26 को 50 रुपए में कर सकेंगे प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण, लेजर शो का शुल्क 50 रुपए रहेगा एसीबी महानिदेशक ने जारी की डिस्क अवार्ड व प्रशस्ती पत्र प्राप्त करने वालों की सूची जारी