24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के कालिंजरा इलाके में पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद स्कूल लेक्चरर ने फंदा लगाकर जान दे दी। अध्यापक की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी भी सेकेंड ग्रेड की टीचर है और अजमेर में पोस्टेड है। बताया गया कि सवाई माधोपुर के उलियाना निवासी विनोद मीणा (30) बड़ोदिया उच्च माध्यमिक स्कूल में ग्रेड फर्स्ट (गणित) टीचर है। उनकी पोस्टिंग साल 2021 को हुई। वह बड़ोदिया में किराए से रह रहे थे। विनोद पड़ोसी के घर पर खाना खाते थे। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे पड़ोस के घर में खाना खाने गए। इस बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आ गया। विनोद बात करते हुए अपने कमरे पर आ गया। विनोद ने मोबाइल को अलमारी पर रखा और पंखे से फंदा लगा लिया। इसके बाद पत्नी ने कॉल किया, लेकिन कॉल ही रिसीव नहीं किया। पत्नी ने पड़ोसी को कॉल किया तो उन्होंने खिड़की से झांका। विनोद पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। युवक ने अंतिम बार पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसके बाद वह पंखे पर लटक गया। आशंका है कि कॉल पर पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ होगा। पुलिस कॉल डिटेल निकालकर कारणों की तलाश में जुट गई है। स्कूल लेक्चरर के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.