Site icon 24 News Update

स्कूलों में गुरूजी नहीं ला सकेंगे मोबाइल, इमरजेंसी हो तो प्रिंसिपल के पास आएगा फोन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा। स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और ना जाने क्या-क्या देखते रहते हैं। टीचर्स उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता हैं। मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है। मदन दिलावर आज जयपुर में अपने आवास पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब सरकारी अध्यापकों को स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ही स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति होगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रिसिंपल के पास फोन आएगा, वो शिक्षक को सूचना देगा। अगर किसी से बात करानी होगी तो कराएगा। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा- हम कोई बड़े फैसला नहीं ले रहे हैं। जो पहले से नियम बने हुए हैं, उनकी पालना करवाने की कोशिश कर रहे हैं। दिलावर ने कहा- अब टीचर्स भैरूजी, बालाजी की पूजा और नमाज पढ़ने के नाम पर स्कूल नहीं छोड़े। यदि उनको जाना है तो छुट्टी लेकर जाएं। लिखित में रजिस्टर में एंट्री करके जाए। टीचर्स ने सुधार नहीं किया तो हम निलम्बन से लेकर बर्खास्तगी तक की भी कार्रवाई उनके खिलाफ कर सकते हैं।

Exit mobile version