24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार स्थानीय भाव इस प्रकार रहे। चांदी टंच प्रति किलोग्राम 93850, चांदी चौरसा 93200, सोना स्टैंडर्ड (999) 84000, सोना जेवराती (23 कैरेट) 80640, सोना (22 कैरेट) 77280 रुपए। एसोसिएशन के इंदरसिंह मेहता ने बताया कि लेकसिटी में आज फिर गोल्ड में नया रिकॉर्ड बना। उदयपुर में सोना लगातार हर रोज़ भाव का उच्चतम नया नया रिकार्ड बन रहा है। आम बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी आज (31 जनवरी) सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,480 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,330 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 84,330 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,330 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,380 रुपए है।
सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण
ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.