24 न्यूज अपडेट. मुंबई। पुलिस ने आज सुबह सैफ पर हमले के आरोपी संदिग्ध को हिरासत में लिया जो कल सीसीटीवी में दिखाई दिया था। एक्टर के घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार हमले के बाद संदिग्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। पुलिस ने उसको तत्काल हिरासत में लिया। वह रात ढाई बजे सैफ के घर की छठी मंजिल से सीढियों से उतरते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया। हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर सहित 6 जगहों पर चाकू लगा। सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड लीक हो रहा था। तत्काल उनकी सर्जरी करनी पड़ी। वारदात सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में हुई जहां पर हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा भी थी। उसने अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में आए।सैफ को देखते ही उन पर चाकूवार कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 16 01 2025 Epaper- 311 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें इमरान खान को 14 साल की जेल, पत्नी बुशरा भी 7 साल रहेगी जेल में