Site icon 24 News Update

सेवादल जिला महिला कांग्रेस द्वारा धीरज गुर्जर के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बास्केटबॉल ग्राउंड में बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा .महिला सेवादल शहर अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि आज 14 अगस्त को माननीय धीरज गुर्जर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सेवादल जिला अध्यक्ष पुष्पा मेहता के नेतृत्व में पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरणा सेवादल जिला अध्यक्ष योगेश सोनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोशन महात्मा के सानिध्य में कावा खेड़ा स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया बच्चों के द्वारा एवं वहां पर उपस्थित सभी कांग्रेस जन के द्वारा धीरज गुर्जर को शुभकामनाएं प्रेषित की गई दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दी गई बच्चों को बिस्किट का वितरण महिला सेवा दल द्वारा किया गया स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली भी निकाली गई दस्तक सेवा संस्थान के द्वारा निकाली जा रही तिरंगा रैली के पोस्टर का विमोचन भी सेवा दल द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में श्रीमती मंजू पोखरणा पुष्पा मेहता रोशन महात्मा योगेश सोनी पूर्व पार्षद जितेंद्र दरयानी ममता शर्मा मुनि जी योगिता अतुल सुराणा आदि सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपादित किया गया

Exit mobile version