उदयपुर संभाग,चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र एवं मालवा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं शुभचिंतकों ने निंबाहेड़ा में पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी
24 News Update निंबाहेड़ा । पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को दूरभाष पर जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। जन्मदिन की शुभकामनाओं के इसी क्रम में उदयपुर संभाग,चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र एवं मालवा क्षेत्र से कांग्रेसजनों,जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने निंबाहेड़ा के पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर केक काट कर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
सभी ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को साफा बांधकर,माल्यार्पण कर, उपर्णा ओढ़ाकर एवं मिठाई से मुंह मीठा कराकर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी एवं स्मृति चिन्ह व बुके भेंटकर भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी राज सिंह झाला, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं चितौड़गढ़ सरस डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा,चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हनुमंत सिंह बोहेड़ा,ललित बोरीवाल एवं सदस्य प्रमोद सिसोदिया,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल लाल आंजना जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर और देवेन्द्र सिंह,जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना,पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू कंवर भाटी, कानसिंह भाटी, गंगरार प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणावत, गंगरार ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर जाट, दीपक मेवाडा, कमलेश सेन, कपासन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत, पार्षद राजीव सोनी, पप्पू लाल जाट, विजय चौहान,विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मनोज पारख, बड़ी सादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अभय मेहता,पूर्व जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री करण सिंह सांखला, एहसान पठान, ममतेश शर्मा,आजाद मंसूरी,विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, हेल्प सोसाइटी की अध्यक्ष एकता सोनी,संगीता बंसल, सीमा कोचेटा,ज्योति अग्रवाल , बेगूं नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रिंस बाबेल, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख सहित उदयपुर संभाग,चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र एवं मालवा क्षेत्र से पधारे हुए समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयों एवं शुभचिंतकों ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर एवं कमल मुनि गौशाला में गौ सेवा कर मनाया पूर्व मंत्री आंजना का जन्मदिन
निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता उदय लाल आंजना के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार निंबाहेड़ा द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर एवं कमल मुनि गौशाला में गौ सेवा कर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मदिन मनाया।
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार ने सुबह जिला चिकित्सालय निंबाहेडा पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों को फल व बिस्किट वितरित कर कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। तत्पश्चात सभी साथी बडोली माधोसिंह चौराहा पर स्थित कमल मुनि गौशाला पहुंचे और वहां पहुंचकर गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा कर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मदिन मनाया और उदय लाल आंजना के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना , नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, सहित बड़ी संख्या युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गौ सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करते हुए गौ माता की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को सुबह निंबाहेड़ा के रेलवे फाटक के समीप स्थित श्री सांवलिया जी गौ शाला में गौ माताओं की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन। पूर्व मंत्री आंजना ने गौ सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करते हुए गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर पुनीत कार्य कर अपना जन्मदिन मनाया।
निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री सांवलियाजी गौ शाला में सोमवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में गौ माता की सेवा कर बड़े ही हर्षाल्लास के साथ पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का मनाया गया।
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने जन्म दिन के अवसर पर यहां गौ शाला में केक काट कर और श्री सांवलियाजी गौ शाला में गौ माता को हरा चारा खिलाकर सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया।

