Site icon 24 News Update

शाहपुरा में सावरिया सेठ जी की भव्य शोभायात्रा का कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत

Advertisements

24 News Update शाहपुरा शहर में भगवान श्री सावरिया सेठ जी की विशाल भजन संध्या के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश सेन एवं निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।इस दौरान शोभायात्रा पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान सावरिया सेठ जी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता, रामप्रसाद धाकड़, पूर्व पार्षद नाथु कोली, कांग्रेस नेता ओम सिंधी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पुंडरीक, जगदीश पोरवाल, विनोद सोनी, अंकुश माली, अनुभव मिश्रा, मोहित सुगंधी, शुभम सोनी, राजवीर गुर्जर, मोहित जैन, महावीर बैरवा, राजेश पोरवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान शहर में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

Exit mobile version