24 न्यूज अपडेट नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए धमाके ने बड़े हादसे का रूप ले लिया। विस्फोट में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धमाके की आवाज़ 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। हादसा सुबह 10ः30 बजे भंडारा के जवाहर नगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री के लॉन्ग टर्म प्लानिंग सेक्शन में हुआ। फैक्ट्री के अंदर 14 कर्मचारी काम कर रहे थे जो मलबे में दब गए। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 2 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। धमाके का प्रभाव व्यापक था। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की छत ढह गई और मलबे में कई लोग दब गए। लोहे और पत्थरों के बड़े टुकड़े आसपास के इलाकों में जाकर गिरे।यह फैक्ट्री सेना के लिए विस्फोटकों व अन्य उपकरणों का निर्माण करती है। विस्फोट आरकेआर ब्रांच में हुआ, जहां त्क्ग् तैयार किया जाता है। फैक्ट्री में अत्याधुनिक लेबोरेटरीज और टेस्टिंग फैसिलिटीज भी हैं। यहां छोटे हथियारों के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पेरिकल पाउडर भी बनाया जाता है। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत मलबे को हटाने के लिए श्रब्ठ की मदद ली जा रही है। जिला कलेक्टर संजय कोलते के अनुसार, राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि 13-14 लोगों के फंसे होने की आशंका है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विपक्ष का बयानः महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे केंद्र सरकार की विफलता बताया है और फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। धमाके के बाद का दृश्य भयावह है। मलबे से धुआं उठता देखा गया, और आसपास के लोग दहशत में हैं। विस्फोट के प्रभाव से फैक्ट्री के आसपास लोहे और पत्थर के टुकड़े कई मीटर दूर तक बिखर गए हैं। हादसे से सुरक्षा मानकों और फैक्ट्री प्रबंधन की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी जांच की आवश्यकता है। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने पर है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रंप के किस आदेश के बाद अमेरिका में लगी 20 फरवरी से पहले सीजेरियन से बच्चे पैदा करने की होड़,,, मादक पदार्थ की तस्करी में एक साल से फरार एमपी के पिपलिया मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार