https://videopress.com/v/Bsz4HGz0?resizeToParent=true&cover=true&autoPlay=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true 24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। थाना बड़गांव में 11 जून को गोपाल पिता दिनेश गुर्जर निवासी धाकड पाडा, उठारडा थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद हाल निवासी बडगांव द्वारा रिपोर्ट पेश की कि उनका मकान बेदला बडगांव लिंक रोड पर स्थित है। परिवार वाले बाहर गये हुए थे। 9 जून को सुबह 8 बजे जब परिवादी घर गया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। दिनेश को फोन किया औरघटना के बारे में बताया। उन्होने घर के अन्दर जाने के लिये बोला। अंदर देखा कि सारा समान अस्त व्यस्त पडा हुआ था और उपर जो मुख्य कमरा है उस कमरे की तीनों अलमारियों के लोकर टूटे थे। दिनेश ने कहा कि घर से एक सोने की चैन बडी, एक सोने की चैन छोटी, तीन चांदी के पाइजेब, बिछिया व अन्य सामग्री घर से चोरी हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरयोगेश गोयल के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाशचन्द्र बोरीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में पूरण सिंह थानाधिकारी, बडगांव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में 21 जून को विनोद उर्फ बांका पिता अमरा कालबेलिया उम्र 20 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धन विलास को डिटेन किया गया जो पूर्व में चोरी व नकबजनी की वारदातों में चालानशुदा है। अभियुक्त से प्रकरण की घटना के सम्बंध में पुछताछ की गई तो अभियुक्त ने अपने साथीगण दीता उर्फ कालू उर्फ अंकित पिता नारायणलाल कालबेलिया उम्र 20 साल निवासी 80 फीट, मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर व डालिया पिता नारायण लाल कालबेलिया निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धन विलास के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों संदिग्ध दीता व डालिया की तलाश प्रारम्भ की गई एवं दौराने तलाश दीता कालबेलिया को भी डिटेन किया गया एवं बाद पुछताछ दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। प्रकरण में गिरफतारशुदा अभियुक्तों से चोरी की गये माल एवं अन्य वारदातों के बारे में पुछताछ जारी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला समृद्धि बैंक राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन कर रहा है- डॉ. किरण जैन शिक्षा मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में पेट्रोलियम डीलर्स ने कहा-स्थानीय निकाय पेट्रोल पंपों के लिए फायर एनओसी के नोटिस दे रहा है जो पूरी तरह से अनुचित